madhya pardesh मध्य प्रदेश

 

                        madhya pardesh मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश का इतिहास पेलियोलिथिक समय से ही शुरुआत मे आ गया था। 


मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है।

हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर रही है।

खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य ने वर्ष 2010-11 के लिये राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीता था।

मध्यप्रदेश मुख्य रूप से अपने पर्यटन के लिए भी जाना जाता है।महेश्वर मंडलेश्वर,चोली, भीमबैठका, पंचवटी, खजुराहो, साँची स्तूप, ग्वालियर का किला, और उज्जैन रीवा जल प्रपात मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थल के प्रमुख उदाहरण हैं। उज्जैन जिले में प्रत्येक १२ वर्षो में कुंभ (सिंहस्थ) मेले का पुण्यपर्व विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है।

आधुनिक

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद मध्यप्रेदेश को तीन भागों में विभाजित किया गया। भाग क, भाग ख, और भाग ग। भाग क की राजधानी नागपुर, भाग ख की ग्लावलियर और इंदौर तथा भाग ग की रीवा रखी गई।

1955 राज्य पुनर्गठन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर मध्यप्रेदेश का गठन भाषीय आधार पर किया गया। उस समय मध्यप्रेदेश मैं कुल 79 रियासतें थी। इसकी राजधानी भोपाल रखी गई। इस समय मध्यप्रेदेश में 8 संभाग व 43 जिले थे।

26 जनवरी 1972 को दो नए जिले भोपाल तथा राजनंदगांव का निर्माण हुआ। 1992 मैं दिग्विजय सरकार ने दस नए जिले बनाने का निर्णय किया। 1998 मैं सिंहदेव कमेठी का गठान किया जिसके आधार पर 6 और नए जिले बनाये गए। इस तरह 1998 में जिलो की संख्या 61 हो गई।

1 नवम्बर 2000 को भारत के 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ का गठन किया गया जिससे मध्यप्रेदेश के 16 जिले छत्तीसगढ़ में चले गए।

15 अगस्त 2003 को तीन नए जिले अशोकनगर , बुरहानपुर तथा अनूपपुर का निर्माण किया। तथा 17 मई 2008 को अलीराजपुर 24 मई 2008 को सिंगरौली , 14 जून 2008 को सहडोल संभाग, 25 मार्च 2013 को नर्मदापुरम संभाग का गठन किया।

16 अगस्त 2013 को आगर मालवा का निर्माण किया। इस प्रकार वर्तमान में मध्यप्रदेश 52 जिले तथा 10 संभाग हैं। मध्य प्रदेश का 52 वां जिला निवाड़ी 01 अक्टूबर 2018 को अस्तित्व में आया। जो टीकमगढ़ जिले की 3 तहसील निवाड़ी, ओरछा, और पृथ्वीपुर को मिलकर बनाया गया।


पाषाण युग

भीमबेटका शैलाश्रय चित्रकारी

भीमबैठिका की गुफाएं वर्तमान के मध्य प्रदेश में पिलेओलिथिक बस्तियों के प्रमाण प्रस्तुत करती हैं। नर्मदा नदी घाटी के विभिन्न स्थानों पर पाषाण युग के कई उपकरण पाये गए है। एरान, कायथ, महेश्वरनागदा और नवदतोली सहित कई जगहों पर ताम्रयुगीन स्थानों की खोज की गई है। कई स्थानों पर लगभग 30,000 ईसा पूर्व के गुफा चित्रों की खोज की गई है। वर्तमान मध्य प्रदेश में मनुष्यों की बस्तियां मुख्य रूप से नर्मदाचंबल और बेतवा जैसे नदियों की घाटियों में विकसित हुई हैं।


 वैदिक काल:-

प्रारंभिक वैदिक काल के दौरान, विंध्य पर्वतों ने इंडो-आर्यन क्षेत्र की दक्षिणी सीमा का गठन किया था। प्राचीनतम प्रचलित संस्कृत पाठ ऋग्वेद में, नर्मदा नदी का उल्लेख नहीं मिलता है। चौथी सदी ईसापूर्व व्याकरणिक पाणिनी ने मध्य भारत में अवंती जनपद का उल्लेख किया। इसमें नर्मदा के दक्षिण में बसे केवल एक क्षेत्र अष्मका का उल्लेख है। बौद्ध पाठ अंगुतारा निकैया ने सोलह महाजनपदों का नाम दिया, जिनमें से अवंतीचेदि और वत्स में मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों आते है। महावस्तु ने पूर्वी मालवा क्षेत्र में एक अन्य दशर्न नामक राज्य का उल्लेख किया था। पाली भाषा मे लिखित बौद्ध लेखों मे मध्य भारत में उज्जैनी (उज्जयिनी), वेदीसा (विदिशा) और महिस्सती (महिष्मति) सहित कई महत्वपूर्ण शहरों का उल्लेख हैं।

प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, अवंती मे हैहय राजवंश, वितिहोत्रा वंश (हैहय की एक शाखा) और प्रद्योत वंश द्वारा क्रमिक रूप से शासन किया गया था। प्रद्योत के शासन में, अवंती भारतीय उपमहाद्वीप की एक प्रमुख शक्ति बन गई।बाद में शिशुनाग ने इस पर कब्जा कर मगध साम्राज्य में मिला लिया।[6] शिशुनाग वंश को नंदों ने उखाड़ दिया, जिन्हें बाद में मौर्यों द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।


मध्यकालीन

खजुराहो का जेवेरी मन्दिर

फ्थलीन लोगो (हूणों/गोरेहूणो) के आक्रमण के बाद गुप्त वंश का पतन होने लगा और भारतवर्ष छोटे छोटे टुकड़ों में बँट गया । मालवा के राजा यशोधवर्मन ने गोर हूणों को हराया था और उनके प्रसार को रोका। थानेसर के राजा हर्षवर्धन ने अपनी मृत्यु(647C) से पहले उत्तर भारत को पुनर्गठित किया मालवा पर दक्षिण भारत के राष्ट्रकूट वंश का राज 8वी से 10वी शताब्दी तक चला मध्यकालीन समय मे ही राजपूत , मालवा के परमार , बुन्देलखंड के चंदेल राजाओ का आविर्भाव हुआ। खजुराहो के मक़न्दिर का निर्माण भी चंदेल राजाओ ने करवाया था । परमार वंश के राजा भोजपाल (1010C-1060C) बहुविद लेखक हुए। इसी समय के आसपास महाकौशल ओर गोंडवाना क्षेत्र में गोंड साम्राज्य का जन्म हुआ । पश्चिम मध्य प्रदेश पर 13वी शताब्दी में तुर्को ने शासन किया । दिल्ली सल्तनत के पतन के बाद अन्य क्षेत्रीय राज्यो का आविर्भाव हुआ जिनमे ग्वालियर के गोमर वंश,ओर मालवा की मुस्लिम सल्तनत प्रमुख थे।






धाराएँ :-

 इस प्रदेश के तुंग-उतुंग शैल शिखर विन्ध्य-सतपुड़ा, मैकल-कैमूर की उपत्यिकाओं के अन्तर से गूँजते अनेक पौराणिक आख्यान और नर्मदासोनसिन्धचम्बलबेतवाकेनधसानतवाताप्तीशिप्राकाली सिंध आदि सर-सरिताओं के उद्गम और मिलन की मिथकथाओं से फूटती सहस्त्र धाराएँ यहाँ के जीवन को आप्लावित ही नहीं करतीं, बल्कि परितृप्त भी करती हैं।


 जनजातीय क्षेत्र:-

-धार-झाबुआ,

-मंडला-बालाघाट,

- छिन्दवाड़ा,

-होशंगाबाद्,

-खण्डवा-बुरहानपुर

- बैतूल,

-रीवा-सीधी

-शहडोल 

आदि जनजातीय क्षेत्रों में विभक्त है।

जलवायु

मध्य प्रदेश में उपोष्णकटिबंधीय जलवायु है। अधिकांश उत्तर भारत की तरह, यहाँ ग्रीष्म ऋतू (अप्रैल-जून), के बाद मानसून की वर्षा (जुलाई-सितंबर) और फिर अपेक्षाकृत शुष्क शरदऋतु आती है। यहाँ औसत वर्षा 1371 मिमी (54.0 इंच) होती है। इसके दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी वर्षा होती है, कुछ स्थानों में तो 2,150 मिमी (84.6 इंच) तक बारिश होती हैं, पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में 1,000 मिमी (39.4 में) या कम बारिश होती हैं।




पर्यावरण 



2011 के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में दर्ज वनक्षेत्र 94,689 km2 (36,560 वर्ग मील) हैं जोकि राज्य के कुल क्षेत्र का 30.72% हैं, और भारत में स्थित कुल वनक्षेत्र का 12.30% है। मध्य प्रदेश सरकार ने इन क्षेत्र को "आरक्षित वन" (65.3%), "संरक्षित वन" (32.84%) और "उपलब्ध वन" (0.18%) में वर्गीकृत किया गया है। वन राज्य के उत्तरी और पश्चिमी भागों में कम घना है, जहां राज्य के प्रमुख शहर हैं,

राज्य में पाये जाने वाले मिट्टी के प्रमुख प्रकार हैं:




वनस्पति और जीव :-

चूँकि प्रदेश में सबसे अधिक वनक्षेत्र हैं, इसीलिए यहाँ बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यानकान्हा राष्ट्रीय उद्यानसतपुड़ा राष्ट्रीय अभ्यारण्यसंजय गांधी राष्ट्रीय उद्यानमाधव राष्ट्रीय उद्यानवन विहार राष्ट्रीय उद्यानजीवाश्म राष्ट्रीय उद्यानपन्ना राष्ट्रीय उद्यान, और पेंच राष्ट्रीय उद्यान सहित 09 राष्ट्रीय उद्यान एवं विश्व का प्रथम वाइट टाइगर सफारी और ज़ू मुकुंदपुर सतना में है तथा इसके अलावा यह कई प्राकृतिक संरक्षण उपस्थित हैं जिनमे अमरकंटक, बाग गुफाएं, बालाघाट, बोरी प्राकृतिक रिजर्व, केन घड़ियाल, घाटीगाँव , कुनो पालपुर, नरवर, चंबल, कुकड़ेश्वर, नरसिंहगढ़, नोरा देही, पचमढ़ी, पनपथा, शिकारगंज, पातालकोट और तामिया सम्मलित हैं सतपुड़ा रेंज में पचमढ़ी बायोस्फीयर रिजर्वअमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व और पन्ना राष्ट्रीय उद्यान भारत में उपस्थित 18 बायोस्फीयर में से तीन हैं।

कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, पन्ना, और सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान बाघ परियोजना क्षेत्रों के रूप में काम करते हैं। राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य को, घड़ियाल और मगर, नदी डॉल्फिन, ऊदबिलाव और कई प्रकार के कछुओ के संरक्षण के लिए जाना जाता है।

राज्य के जंगलों में सागौन और साल के पेड़ बहुतायत में पाये जाते हैं।



नदियां :-

नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की सबसे प्रमुख और लंबी (1312 कि.मी.[3]) नदी हैं। यह दरार घाटी के माध्यम से पश्चिम की ओर बहती हैं, इसके उत्तरी किनारे में विंध्य के विशाल पर्वतमाला , जबकि दक्षिण में सतपुड़ा के पहाड़ों की रेंज हैंं। इसकी सहायक नदियों में बंजार, तवा, मचना, शक्कर, देनवा और सोनभद्र नदियां आदि शामिल हैंं।ताप्ती नदी भी नर्मदा के समानांतर, दरार घाटी के माध्यम से बहती हैं। नर्मदा-ताप्ती सिस्टम, राज्य की प्रमुख नदियों में से हैंं और मध्य प्रदेश की लगभग एक चौथाई भूमि क्षेत्र को जल प्रदान करती हैंं।

बाकी की नदियां चंबलशिप्राकालीसिंधपार्वतीकुनोसिंधबेतवाधसान और केन, जोकि पुर्व की और बहती हैंं, यमुना नदी में जाके मिलती हैंं क्षिप्रा नदी जिसके किनारे प्राचीन शहर उज्जैन बसा हुआ हैंं हिंदू धर्म के सबसे पवित्र नदियों में से एक हैं। यहाँ हर 12 साल में सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजित किया जाता हैं। इन नदियों द्वारा बहा के लाई गई भूमि कृषि समृद्ध होती हैंं। गंगा बेसिन के पूर्वी भाग में सोनटोंस ,बीहर(मध्यप्रदेश का सबसे ऊंचा जलप्रपात इसी नदी में बनता है) तथारिहंद नदिया हैंं। सोन , जो अमरकंटक के पास मैकल पहाड़ो से निकलती हैं, दक्षिणी से गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी हैं जो कि हिमालय से ही नहीं निकलती हैं। सोन और उसकी सहायक नदियों, गंगा में मानसून का अथाह जल प्रवाहित करती हैंं।

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद, महानदी बेसिन का बड़ा हिस्सा अब छत्तीसगढ़ में प्रवाहित होता हैं। वर्तमान में, अनूपपुर जिले में हसदेव के पास नदी का केवल 154 km2 बेसिन क्षेत्र ही मध्य प्रदेश में बहता हैं।वैनगंगावर्धापेंचकान्हां नदियां, गोदावरी नदी प्रणाली में विशाल मात्रा में पानी का निर्वहन करती हैंं। यहाँ कई महत्वपूर्ण राज्य के विकास में सिंचाई परियोजनाएं कार्यत हैंं, जिसमे गोदावरी नदी घाटी सिंचाई परियोजना भी शामिल हैं।


the heart of incredible india

                                         (madhyapradesh)

किसी प्रकार की शब्द  त्रुटि या सुधाार  के लिए तथा अन्य जानकारी के लि कमेंट करेें।  धन्यवाद

Comments